एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 16, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
लोकल उत्पादों को मिल रहा ग्लोबल बाजार , महिला उद्यमी जेम पोर्टल के माध्यम से बेच रही हस्तनिर्मित सामान
प्रकाशित तिथि: 14/04/26 00:00
India
पटना, 14 अप्रैल (वार्ता) बिहार की महिला उद्यमी अपने हाथों से बनाए उत्पादों को गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेट (जेम) पोर्टल पर रजिस्टर कर देशभर के केंद्रीय मंत्रालयों, राज्य सरकारों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, पंचायतों और सहकारी समितियों तक बेच रही है। बिहार की महिलाएं सदियों से मधुबनी पेंटिंग, सुजनी कढ़ाई, टिकुली आर्ट, सिक्की, जूट, बांस और घरेलू उत्पादों जैसी पारंपरिक कलाओं से जुड़ी हुई हैं। ये शिल्प मुख्य रूप से महिलाओं के स्तर से ही बनाए जाते हैं। अब इन्हें डिजिटल माध्यम से ग्लोबल बाजार मुहैया कराया जा रहा है।महिला उद्यमी अपने हाथों से बनाए उत्पादों को जेम पोर्टल पर रजिस्टर कर…