एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, October 13, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
मधुबनी: दो दिवसीय मिथिला महोत्सव का शानदार आगाज़
प्रकाशित तिथि: 20/03/26 00:00
India
मधुबनी 20 मार्च(वार्ता) मधुबनी जिला मुख्यालय में शुक्रवार को कला,संस्कृति एवं परंपरा के अद्भुत संगम मिथिला महोत्सव 2026 का शानदार शुभारंभ हुआ। जिलाधिकारी(डीएम) आनंद शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक (एसपी) योगेंद्र कुमार ने दो दिवसीय महोत्सव का स्थानीय वाट्सन उच्च विद्यालय परिसर में केक काटकर एवं गुब्बारों को आकाश में उड़ाकर शानदार आगाज किया। इसके बाद डीएम एवं एसपी ने मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहरों को प्रदर्शित तथा विभिन्न विभागों यथा-आपूर्ति विभाग,समाज कल्याण विभाग,महिला विकास निगम, स्वास्थ्य विभाग,शिक्षा विभाग,कृषि विभाग,आपदा विभाग, परिवहन विभाग,सामाजिक सुरक्षा,पशुपालन विभाग, मिथिला चित्रकला संस्थान, डीआरसीसी,सहकारिता विभाग, कृषि विभाग सहित अन्य विभागीय स्टॉल का निरीक्षण भी…