एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, September 23, 2026

देवापुर-बेलवा संगम पर उमड़ा आस्था का सैलाब, 'मिनी सुल्तानगंज' बना पूर्वी चंपारण

मोतिहारी, 23 सितंबर (वार्ता) बिहार के पूर्वी चंपारण में बागमती और लालबकेया नदियों के संगम देवापुर-बेलवा घाट पर बुधवार को आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। चारों ओर लहराता भगवा रंग, कंधों पर कांवर और जुबां पर 'हर-हर महादेव' का जयघोष-हजारों कांवरियों और श्रद्धालुओं की मौजूदगी से पूरा संगम क्षेत्र शिवभक्ति में डूबा रहा। संगम तट पर उमड़ी कांवरियों की भीड़ को देखकर मानो पूर्वी चंपारण में 'मिनी सुल्तानगंज' उतर आया हो। श्रद्धालु करीब 80 किलोमीटर की नंगे पांव यात्रा कर अरेराज स्थित बाबा सोमेश्वरनाथ मंदिर पहुंचेंगे और पवित्र जल से देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक करेंगे। सुबह से ही…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार मिनी सुल्तानगंज आस्था
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
23/09/26 14:12
पिछला अपडेट
23/09/26 14:12
स्थान
India