एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 30, 2026

बिहार में अगले 48 घंटे बारिश, आंधी और वज्रपात की आशंका, कई जिलों में अलर्ट

पटना, 30 अक्टूबर (वार्ता) बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव से अगले 24 से 48 घंटे तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहने की संभावना है और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), पटना केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवा चलने की आशंका है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को सीतामढ़ी और मधुबनी में अत्यंत भारी बारिश की आशंका को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, दरभंगा, शिवहर, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण में ऑरेंज अलर्ट तथा पटना समेत कई अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार मौसम पूर्वानुमान
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
30/10/26 07:40
पिछला अपडेट
30/10/26 07:40
स्थान
India