एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:16

म्यांमार के राष्ट्रपति ने महाबोधि मंदिर में की पूजा-अर्चना

गया, 30 मई (वार्ता) म्यांमार के राष्ट्रपति जनरल मिन आंग ह्लाइंग शनिवार को विशेष विमान से गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे। हवाई अड्डे पर बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त)और गया जिला के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राष्ट्रपति जनरल मिन आंग ह्लाइंग का स्वागत किया। इसके बाद वह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बोधगया पहुंचे और विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। राष्ट्रपति के साथ म्यांमार सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भी मौजूद थे। बोधगया पहुंचने के बाद उन्होंने महाबोधि मंदिर के गर्भगृह में दर्शन-पूजन किया तथा बौद्ध परंपराओं…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार म्यांमार राष्ट्रपति पूजा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
30/05/26 07:31
पिछला अपडेट
30/05/26 07:31
स्थान
India