एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, October 5, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
पंचायती राज विभाग की क्रियान्वित योजनाओं की प्रगति के लिये समीक्षात्मक बैठक का आयोजन
प्रकाशित तिथि: 18/03/26 00:00
India
पटना,18 मार्च (वार्ता) बिहार पंचायती राज विभाग के निदेशक नवीन कुमार सिंह की अध्यक्षता में विभाग की ओर से क्रियान्वित योजनाओं की प्रगति के लिये दक्षिण बिहार के 17 जिलों के उप-विकास आयुक्त, जिला पंचायत राज पदाधिकारी एवं जिला परिषद के अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। श्री सिंह की अध्यक्षता में दक्षिण बिहार के 17 जिलों (जमुई, भागलपुर, नवादा, मुंगेर, जहानाबाद, पटना, अरवल, रोहतास, बांका, औरंगाबाद, गया, शेखपुरा, नालंदा, लखीसराय, भोजपुर, कैमूर और बक्सर) के उप-विकास आयुक्त, जिला पंचायत राज पदाधिकारी एवं जिला परिषद के अपर मुख्य कार्यपालक…