एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 31, 2026

जयप्रकाश विश्वविद्यालय में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन

छपरा, 31 अक्टूबर(वार्ता) बिहार में सारण जिला मुख्यालय के जयप्रकाश विश्वविद्यालय में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. परमेंदर कुमार वाजपेई ने इस आयोजन में हिस्सा लिया। विश्वविद्यालय के महाविद्यालय निरीक्षण प्रो. उदय अरविन्द, क्रीड़ा सचिव प्रो. राजेश नायक, राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक डॉ. हरिश्चंद सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी और कर्मचारियों ने भी इस आयोजन में हिस्सा लिया। दौड़ की समाप्ति के बाद कुलपति प्रो परमेंदर कुमार वाजपेई ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को देश की एकता और अखंडता की शपथ दिलाई।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार रन फॉर यूनिटी आयोजन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
31/10/26 08:35
पिछला अपडेट
31/10/26 08:35
स्थान
India