एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, September 18, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
राजस्व वृद्धि और कर अनुपालन को लेकर राज्य समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न
प्रकाशित तिथि: 18/09/26 11:34
India
पटना, 18 सितंबर (वार्ता) बिहार में कर राजस्व बढ़ाने, कर अनुपालन को सुदृढ़ करने तथा राज्य और केंद्र के कर प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को राज्य समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता वाणिज्य कर विभाग, बिहार के आयुक्त-सह-सचिव श्री संजय कुमार सिंह तथा केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर एवं केंद्रीय उत्पाद शुल्क, पटना-1 के आयुक्त श्री विजय कुमार सिंह ने की। बैठक में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर(जीएसटी) एवं केंद्रीय उत्पाद शुल्क (सीईडी), पटना-1, वाणिज्य कर विभाग, जीएसटी आसूचना महानिदेशालय, आयकर विभाग तथा पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर…