एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:38

राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया

पटना, 16 अगस्त (वार्ता) बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित राजकीय समारोह में पाटलिपुत्र पार्क, पटना स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विभिन्न मंत्रीगण तथा अन्य गणमान्य लोगों ने भी स्व. वाजपेयी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस समारोह के दौरान सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों की ओर से भजन एवं गीत प्रस्तुत किए गए।
शैलेश
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
96
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार राज्यपाल अटल श्रद्धांजलि
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
16/08/26 10:36
पिछला अपडेट
16/08/26 10:36
स्थान
India