एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, September 30, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
जलवायु परिवर्तन पूरी मानवता के सामने बड़ी चुनौती : राज्यपाल
प्रकाशित तिथि: 30/09/26 17:09
India
पटना, 30 सितंबर (वार्ता) बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने कहा कि जलवायु परिवर्तन आज केवल वैज्ञानिकों और मौसम विशेषज्ञों का विषय नहीं, बल्कि पूरी मानवता के सामने एक बड़ी चुनौती है। श्री हसनैन ने कहा कि बिहार में बाढ़, सूखा, अत्यधिक गर्मी, वज्रपात और मौसम में बदलाव का सीधा असर जनजीवन और आजीविका पर पड़ता है। इससे निपटने के लिए विज्ञान, तकनीक, प्रशासन और समाज को मिलकर काम करना होगा। राज्यपाल बुधवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग, पटना एवं भारत मौसम विज्ञान सोसायटी की ओर से दशरथ मांझी श्रम एवं नियोजन अध्ययन संस्थान में आयोजित…