एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 8, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
राज्यपाल ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण को पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि
प्रकाशित तिथि: 08/10/26 10:51
India
पटना, 8 अक्टूबर। बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण ,(जेपी) की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को पटना के गांधी मैदान स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
राज्यपाल ने गांधी मैदान के दक्षिणी-पश्चिमी छोर पर स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विभिन्न मंत्रीगण तथा अन्य गणमान्य लोगों ने भी लोकनायक जयप्रकाश नारायण को श्रद्धांजलि अर्पित की। शैलेश वार्ता