एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, September 18, 2026

मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति शिवसागर रामगुलाम की जयंती पर राज्यपाल ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

पटना, 18 सितम्बर (वार्ता) बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय सर शिवसागर रामगुलाम की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री हसनैन ने गांधी मैदान के दक्षिण तीनमुहाने पर स्थित स्वर्गीय सर शिवसागर रामगुलाम की प्रतिमा पर आयोजित राजकीय समारोह में हिस्सा लिया। इस अवसर पर कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह में सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार राज्यपाल शिवसागर रामगुलाम श्रद्धांजलि
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
18/09/26 14:00
पिछला अपडेट
18/09/26 14:00
स्थान
India