एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 16, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
सिमुलतला आवासीय विद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान मिलना बिहार के लिए गर्व की बात : राज्यपाल
प्रकाशित तिथि: 16/10/26 13:55
India
पटना, 16 अक्टूबर (वार्ता) बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने कहा है कि जमुई के सिमुलतला आवासीय विद्यालय का प्रतिष्ठित सीफोर स्कूल रैंकिंग 2026 में भारतीय पाठ्यक्रम के तहत सर्वश्रेष्ठ सरकारी आवासीय विद्यालयों की श्रेणी में देशभर में दूसरा स्थान हासिल करना पूरे बिहार के लिए गर्व की बात है।
राज्यपाल ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर जारी संदेश में विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों और सभी कर्मियों को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे सुधार और प्रगति को दर्शाती है। शैलेश वार्ता