एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, October 13, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
राज्यस्तरीय कृषि यांत्रिकरण मेला (एग्रो बिहार, 2026) में कृषि यंत्रों का प्रदर्शन
प्रकाशित तिथि: 13/03/26 00:00
India
पटना,13 मार्च (वार्ता) राजधानी पटना के गांधी मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय कृषि यांत्रिकरण मेला (एग्रो बिहार, 2026) में किसानों को कृषि यंत्रों का प्रदर्शन, उनके बारे में तकनीकी जानकारी तथा उन्हें कृषि यंत्रों पर अनुदान का लाभ एक ही साथ मिल रहा है। यह मेला 12-15 मार्च, 2026 तक कृषि विभाग, बिहार द्वारा सीआईआई के सहयोग से आयोजन किया जा रहा है। इस मेला में कृषि यंत्रों के निर्माताओं एवं विक्रेताओं की व्यावसायिक बैठक तथा यंत्र निर्माताओं एवं विभागीय पदाधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन भी किया गया, जिसमें कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय, पूसा, समस्तीपुर के वरीय वैज्ञानिक भी मौजूद थे।…