एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 25, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
बिहार राधाकृष्णन दीक्षांत- दो अंतिम मोतिहारी
प्रकाशित तिथि: 04/04/26 00:00
India
दीक्षांत समारोह की शुरुआत शैक्षणिक शोभायात्रा, माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर 9 मेधावी विद्यार्थियों-अदिति प्रग्या, मुस्कान कुमारी, बलिराम कुमार, आदित्य प्रसाद, रचित यशस्वी, सचिन कुमार, श्रुति कुमारी, अनानंक कुमार तथा चंदन कुमार-को उपराष्ट्रपति के हाथों स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति श्री राधाकृष्णन ने चंपारण को महान विचारों की भूमि बताते हुए कहा कि यहीं से महात्मा गांधी को सत्य और ज्ञान की अनुभूति हुई थी। उन्होंने युवाओं को नवाचार, निरंतर सीखने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। राज्यपाल सैयद अता…