एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 22, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
रेलवे स्टेशनों और हाॅल्टों पर एक दिवसीय ' रेल जन संवाद ' कार्यक्रम का आयोजन
प्रकाशित तिथि: 22/10/26 11:05
India
भागलपुर,22 अक्टूबर (वार्ता)भारतीय रेल के विशेष स्वच्छता अभियान - छह के अंतर्गत पूर्व रेलवे के मालदा मंडल के करीब 24 रेलवे स्टेशनों और हाॅल्टों पर गुरुवार को एक दिवसीय ' रेल जन संवाद ' कार्यक्रम का आयोजन किया गया।आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि मालदा मंडल के रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में गुरुवार को इस रेलमंडल के प्रमुख स्टेशनों - साहिबगंज, भागलपुर, मालदा, न्यू - फरक्का, बड़हरवा, धुलियान गंगा, जंगीपुर, पीरपैंती, कहलगांव, जमालपुर, मुंगेर, सुल्तानगंज, गोड्डा, मंदारहिल, सहित लगभग दो दर्जन स्टेशनों और हाॅल्टों पर आयोजित 'रेल जन संवाद' के दौरान रेल अधिकारियो द्वारा यात्रियों, युवाओं और…