एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, October 5, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
रोगी कल्याण समिति के शासी निकाय की बैठक आयोजित
प्रकाशित तिथि: 05/10/26 12:58
India
गोपालगंज,05अक्टूबर (वार्ता) बिहार में गोपालगंज के जिला पदाधिकारी समीर सौरभ की उपस्थिति में सोमवार को रोगी कल्याण समिति के शासी निकाय की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सदर अस्पताल में मरीजों को बेहतर, सुगम एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान सदर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, व्यय, मानव संसाधन की समीक्षा एवं आगामी तीन माह में किए जाने वाले कार्यों पर विमर्श हुआ। उल्लेखनीय है कि अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक सदर अस्पताल में 2,48,162 ओपीडी मरीजों का उपचार किया गया, जबकि पैथोलॉजी, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, सीटी…