एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 31, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
16 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 2000 से अधिक को मिलेगा रोजगार का मौका
प्रकाशित तिथि: 14/09/26 13:43
India
पटना, 14 सितंबर (वार्ता)अवर प्रादेशिक नियोजनालय, पटना की ओर से 16 सितंबर 2026 (बुधवार) को दीघा आईटीआई परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में निर्माण क्षेत्र, रिटेल, सर्विसेज, ऑटोमोबाइल और आईटी समेत अन्य क्षेत्रों की करीब 20 से 25 प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल होगी। इनमें 2000 से अधिक युवाओं को रोजगार प्राप्त करने के अवसर मिलेंगे। रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा और स्नातक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। चयन प्रक्रिया संबंधित कंपनियों और नियोजकों की आवश्यकताओं के अनुरूप होगी। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए किसी अभ्यर्थी से कोई शुल्क नहीं…