एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:27

डॉ. चितरंजन प्रसाद यादव के निधन पर लालू, राबड़ी और तेजस्वी ने जताया शोक

पटना, 09 सितंबर (वार्ता)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने राजद के वरिष्ठ नेता एवं बिहार पशु चिकित्सा महाविद्यालय के पूर्व प्राध्यापक डॉ. चितरंजन प्रसाद यादव के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। राजद के शीर्ष नेताओं ने कहा कि डॉ. यादव का निधन हृदयविदारक है और उनका जाना राजद परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार लालू चितरंजन शोक
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
09/09/26 06:32
पिछला अपडेट
09/09/26 06:32
स्थान
India