एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, September 17, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
विश्वकर्मा पूजा पर लालू-राबड़ी सहित राजद नेताओं ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
प्रकाशित तिथि: 17/09/26 08:35
India
पटना, 17 सितंबर (वार्ता) राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर देश और राज्यवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राजद नेताओं ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि विश्वकर्मा पूजा श्रमिकों, दुकानदारों, वास्तुकारों, शिल्पकारों, कारीगरों, किसानों और विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत कर्मियों के राष्ट्र निर्माण तथा समाज के विकास में योगदान का प्रतीक है। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से सभी के सृजन, निर्माण और प्रयासों की सफलता तथा सुख-समृद्धि की कामना…