एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 11, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
बच्चों के 157 विज्ञान मॉडल और कलाकृतियों ने दिखाई प्रतिभा, सेंट माइकल्स एकेडमी में प्रदर्शनी
प्रकाशित तिथि: 11/10/26 08:26
India
बेतिया, 11 अक्टूबर (वार्ता) बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया स्थित सेंट माइकल्स एकेडमी, छावनी में रविवार को आयोजित विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच, नवाचार और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनी में कक्षा तीन से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विज्ञान विभाग में कुल 157 मॉडल और प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए गए, जबकि कला विभाग की पांच कक्षाओं में विद्यार्थियों की कलाकृतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के हेड सर इमानुएल शर्मा, हेड मैम रेणु शर्मा, निदेशक प्रतीक एडविन, यशा शर्मा और प्राचार्या डॉ. कु. अंजली ने संयुक्त रूप…