एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, September 27, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
विश्वविद्यालय कर्मियों के लिए कार्यालय प्रबंधन और प्रशासनिक प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण आयोजित
प्रकाशित तिथि: 27/09/26 13:29
India
पटना, 27 सितम्बर (वार्ता) बिहार के चार विश्वविद्यालयों के 55 कर्मचारियों को कार्यालय प्रबंधन, बिहार सेवा संहिता, बजट, लेखा एवं प्रशासनिक कार्यवाही की जानकारी देने के उद्देश्य से दीपनारायण सिंह क्षेत्रीय सहकारी प्रबंध संस्थान, पटना में सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्यपाल सचिवालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 20 से 26 सितंबर तक आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय, दरभंगा, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा, मौलाना मजहरूल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय, पटना तथा ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के कुल 55 कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को कार्यालयीन कार्यों के…