एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 9, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
बिहार में हर दिन 3,600 से अधिक छापेमारी, सितंबर में 5.87 लाख लीटर शराब जब्त
प्रकाशित तिथि: 09/10/26 13:32
India
पटना, 09 अक्टूबर (वार्ता)राज्य में शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिल रही है। मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के अनुसार सितंबर माह में औसतन प्रतिदिन 3,600 से अधिक छापेमारी की गई है। आंकड़ों के अनुसार बीते माह कुल एक लाख सात हजार से अधिक स्थानों पर छापेमारी की गई, जिसके बाद लगभग 9,300 अभियोग दर्ज किए गए है। इस कार्रवाई में 10 हजार से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 7,461 शराब पीने के आरोप में पकड़े गए, जबकि 3,200 से अधिक गिरफ्तारियां शराब के अवैध निर्माण, भंडारण और बिक्री से जुड़े…