एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, October 6, 2026

'मेरा शिवहर, मेरा गौरव' के संकल्प के साथ धूमधाम से मना शिवहर का 32वां स्थापना दिवस

शिवहर, 6 अक्टूबर (वार्ता) बिहार के शिवहर जिले का 32वां स्थापना दिवस समारोह मंगलवार को 'मेरा शिवहर, मेरा गौरव' के संकल्प के साथ हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। जिला स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। समाहरणालय परिसर स्थित मुख्य समारोह स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी और पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह के पहुंचने पर अधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का विधिवत उद्घाटन किया। दीप प्रज्ज्वलन के…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार शिवहर स्थापना दिवस
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
06/10/26 11:25
पिछला अपडेट
06/10/26 11:25
स्थान
India