एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, September 24, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
पूर्वी चंपारण में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए अधिकारियों को निर्देश
प्रकाशित तिथि: 24/09/26 14:05
India
मोतिहारी, 24 सितंबर (वार्ता)बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा उपायों की समीक्षा के लिए गुरुवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता पूर्वी चंपारण के सांसद राधा मोहन सिंह ने की। बैठक में मोतिहारी के विधायक प्रमोद कुमार, हरसिद्धि के विधायक कृष्णानंद पासवान, मधुबन के विधायक राणा रणधीर, कल्याणपुर के विधायक सचिंद्र प्रसाद सिंह, पिपरा के विधायक श्याम बाबू प्रसाद यादव तथा नगर निगम मोतिहारी के डिप्टी मेयर लालबाबू प्रसाद गुप्ता सहित पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात, अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिन्हा, जिला परिवहन पदाधिकारी निवेदिता तथा एनएचएआई, एनएच,…