एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, September 21, 2026

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखण्ड में तालाब में डूबने से 06 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री मर्माहत, मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रूपये की अनुग्रह राशि देने का निर्देश

पटना, 21 सितम्बर (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखण्ड में तालाब में डूबने से 06 लोगों की मौत पर मर्माहत हैं। मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्घटना काफी दुःखद है। उन्होंने मृतक के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रूपये की अनुग्रह राशि अविलम्ब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
प्रेम
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
94
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार सम्राट अनुग्रह राशि
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
21/09/26 15:55
पिछला अपडेट
21/09/26 15:55
स्थान
India