एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 24, 2026

सम्राट चौधरी ने कुंवर नारायण की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

पटना, 19 सितंबर (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रख्यात कवि एवं ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकार कुंवर नारायण की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया है। श्री चौधरी ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर अपने संदेश में कहा कि संवेदनशील दृष्टि, गहन चिंतन और कालजयी रचनाओं से हिंदी साहित्य को समृद्ध करने वाले कुंवर नारायण जी अपनी साहित्यिक कृतियों के माध्यम से पाठकों को हमेशा नये दृष्टिकोण और विचार प्रदान करते रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंवर नारायण की साहित्यिक साधना हिंदी साहित्य की महत्वपूर्ण विरासत है और उनकी रचनाएं आने वाली पीढ़ियों को भी निरंतर प्रेरित करती रहेंगी।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार सम्राट कुंवर नारायण जयंती
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
19/09/26 05:24
पिछला अपडेट
19/09/26 05:24
स्थान
India