एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, October 5, 2026

सम्राट ने कैलाशपति मिश्र को जयंती पर किया नमन, आगामी वर्ष से राजकीय समारोह में मनाई जाएगी जयंती

पटना, 05 अक्टूबर (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुजरात के पूर्व राज्यपाल तथा बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्रद्धेय कैलाशपति मिश्र की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने आज कहा कि श्री मिश्र ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र निर्माण, समाज और संगठन की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। श्री चौधरी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी संदेश में कहा कि कैलाशपति मिश्र के योगदान, विचारों और सार्वजनिक जीवन में उनकी अमूल्य भूमिका को सम्मान देते हुए आगामी वर्ष से उनकी जयंती राजकीय समारोह के रूप में मनाई जाएगी।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार सम्राट कैलाशपति नमन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
05/10/26 06:32
पिछला अपडेट
05/10/26 06:32
स्थान
India