एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, November 5, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
मुख्यमंत्री ने छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर गंगा घाटों का किया निरीक्षण, सुरक्षा और सफाई पर दिया जोर
प्रकाशित तिथि: 05/11/26 13:02
India
पटना, 05 नवंबर (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने छठ महापर्व-2026 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए गुरुवार को पटना में गंगा नदी के विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया। श्री चौधरी ने अधिकारियों को छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता तथा सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि घाटों पर सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएं, जिससे व्रतियों को अर्घ्य देने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। मुख्यमंत्री ने आज स्टीमर से नासरीगंज घाट से निरीक्षण शुरू किया। इस दौरान उन्होंने कलेक्ट्रियेट घाट, गांधी घाट, पहलवान घाट, गुलाबी घाट,…