एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:17

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ज्वेलरी महोत्सव-2026 का किया शुभारंभ, देशभर से आए आभूषण निर्माताओं के स्टॉल का किया अवलोकन

पटना, 30 अगस्त (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को ज्ञान भवन में स्वर्णकार समाज विकास एवं शोध संस्थान की ओर से आयोजित तीन दिवसीय ज्वेलरी महोत्सव-2026 का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।ज्ञान भवन के कन्वेंशन हॉल (भूतल) में आयोजित यह ज्वेलरी महोत्सव एक सितम्बर तक चलेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने स्वर्णकार समाज विकास एवं शोध संस्थान से जुड़े देश के विभिन्न हिस्सों से आए करीब 200 आभूषण निर्माताओं द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न स्टॉलों पर प्रदर्शित आभूषणों एवं ज्वेलरी उत्पादों की जानकारी ली तथा आभूषण निर्माताओं से बातचीत भी की।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार सम्राट ज्वेलरी महोत्सव
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
30/08/26 10:24
पिछला अपडेट
30/08/26 10:24
स्थान
India