एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, September 19, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
पूर्वांचल क्षेत्र के विभूतियों को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित
प्रकाशित तिथि: 19/09/26 15:55
India
पटना, 19 सितम्बर (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को ऊर्जा ऑडिटोरियम में 'माटी' संस्था की ओर से आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। श्री चौधरी ने इस अवसर पर पूर्वांचल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, कला, साहित्य, शिक्षा और सामाजिक योगदान को रेखांकित करते हुए माटी संस्था के प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल होने का अवसर मिलना उनके लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि बिहार का इतिहास अत्यंत गौरवशाली और समृद्ध रहा है। बिहार में बज्जिका, मगही, मैथिली, भोजपुरी और अंगिका जैसी भाषाएँ बोली जाती हैं,…