एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, October 21, 2026

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार प्रभारी हरीश द्विवेदी की पूज्य माताजी स्व. यशोदा देवी के श्राद्धकर्म में शामिल हुये मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

पटना, 21 अक्टूबर (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार प्रभारी हरीश द्विवेदी की पूज्य माताजी स्व. यशोदा देवी जी के श्राद्धकर्म में शामिल हुये। उत्तर प्रदेश राज्य के जनपद बस्ती के तेलियाजोत ग्राम स्थित हरीश द्विवेदी के आवास पहुँचकर मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने उनकी पूज्य माताजी स्व.यशोदा देवी जी के तैल चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया एवं दिवंगत आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की।
इस अवसर पर बिहार भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया एवं बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी मौजूद थे।
प्रेम
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार सम्राट यशोदा श्राद्धकर्म
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
21/10/26 11:44
पिछला अपडेट
21/10/26 11:44
स्थान
India