एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, September 23, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
बिहार सम्राट सड़क कनेक्टिविटी दो बक्सर
प्रकाशित तिथि: 23/09/26 15:20
India
मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बक्सर को बेहतर सड़क संपर्क से जोड़ने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बक्सर से भागलपुर तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जायेगा, इस ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेस-वे का नाम विश्वामित्र पथ' रखा जायेगा। यह एक्सप्रेस-वे बक्सर, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, जमुई, बांका एवं भागलपुर को जोड़ेगा।मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने बक्सर के ज्योति चौक के समीप कटहिया पुल से सोन नहर कैनाल का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों से कैनाल की वर्तमान स्थिति एवं उपयोगिता के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिये कि सोन नहर के पानी…