एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, September 28, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
हर घर नल का जल योजना से 100 प्रतिशत जलापूर्ति सुनिश्चित की जाये :- सम्राट चौधरी
प्रकाशित तिथि: 28/09/26 16:45
India
पटना, 28 सितम्बर (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के सचिव बी.कार्तिकेय धनजी ने जलापूर्ति योजना के संचालन, रखरखाव, मरम्मती कार्य, निरीक्षण कार्य तथा विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं, उनकी प्रगति एवं आगामी कार्ययोजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।बैठक में बताया गया कि लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की योजनाओं को पटना, पूर्वी चंपारण, पूर्णिया एवं मुंगेर चार जोन में विभाजित कर बेहतर ढंग से कार्य किया जा रहा है। बैठक में बताया गया कि सतत् पेय जलापूर्ति…