एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, October 6, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
दरभंगा के रानीपुर में सहयोग शिविर में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, अधिकारियों को समयबद्ध निष्पादन पर जोर
प्रकाशित तिथि: 06/10/26 10:18
India
दरभंगा, 06 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सह दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी मंगलवार को राजकीय मध्य विद्यालय, रानीपुर, दरभंगा सदर में आयोजित सहयोग शिविर में शामिल हुए। श्री सरावगी ने इस दौरान शिविर में मौजूद अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। श्री सरावगी ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने निर्णय लिया…