एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 17:41

सहयोग शिविर में लापरवाही पर सख्ती, बिना कार्रवाई निपटाए मामलों की समीक्षा करेंगे जिलाधिकारी

पटना, 25 मई (वार्ता) राज्य सरकार ने सहयोग शिविरों में लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए उसके प्रभावी संचालन और आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव (एसीएस )डॉ. बी. राजेन्दर ने सोमवार को संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है राज्य में 19 मई को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें मिले फीडबैक के आलोक में सहयोग शिविर को और सुदृढ़ बनाना है। उन्होंने निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले आवेदनों का सही तरीके से निस्तारण कराना जिलाधिकारी सुनिश्चित करेंगे।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार सहयोग शिविर निर्देश
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
25/05/26 11:31
पिछला अपडेट
25/05/26 11:31
स्थान
India