एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 9, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
बोधगया में सीज़िप्स 2026 का आगाज, देशभर के 500 मनोचिकित्सक ले रहे हिस्सा
प्रकाशित तिथि: 09/10/26 12:40
India
बोधगया, 09 अक्टूबर (वार्ता)ईस्ट ज़ोन इंडियन साइकियाट्रिक सोसाइटी का 51 वां वार्षिक सम्मेलन 'सीज़िप्स 2026' शुक्रवार से बोधगया स्थित आइटीसी वेलकम के सभागार में प्रारंभ हो गया है । समिति के पूर्वी क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ उदय कुमार सिन्हा ने बताया कि 11 अक्टूबर तक चलने वाले इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तर के अकादमिक आयोजन में देशभर से लगभग 500 मनोचिकित्सक, मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ, शिक्षाविद, शोधकर्ता, स्नातकोत्तर विद्यार्थी और युवा चिकित्सक भाग ले रहे हैं। सम्मेलन में आधुनिक मनोचिकित्सा, मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं, नवीन उपचार पद्धतियों और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी उभरती चुनौतियों पर विशेषज्ञ अपने विचार और अनुभव साझा करेंगे।…