एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, September 29, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए 'पुलिस दीदी' की पहल, स्कूल-कॉलेजों में चला रही जागरूकता अभियान
प्रकाशित तिथि: 29/09/26 13:22
India
सुपौल, 29 सितंबर (वार्ता) बिहार के सुपौल जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए पुलिस की ओर से 'पुलिस दीदी' पहल के तहत लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक शरथ आर एस ने बताया कि जिले में पुलिस दीदी की टीम विद्यालयों, महाविद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर जाकर छात्राओं एवं महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों, साइबर अपराध से बचाव, महिला हेल्पलाइन, आपातकालीन सेवाओं और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दे रही है। श्री शरथ ने बताया कि नियमित गश्ती और जनसंपर्क के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत…