एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 4, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
नदियों और जलाशयों को स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी : सूर्य प्रताप सिंह
प्रकाशित तिथि: 04/10/26 10:13
India
समस्तीपुर, 04 अक्टूबर (वार्ता) बिहार में समस्तीपुर जिला प्रशासन, गंगा समिति एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत जिले में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत रविवार को शहर के बूढ़ी गंडक नदी स्थित प्रसाद घाट समेत विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को नदियों एवं जलस्रोतों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह, नगर आयुक्त गौतम कुमार, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अशोक कुमार, जिला परियोजना पदाधिकारी (नमामि गंगे) नीरजेश कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी विवेक कुमार, मेजर कुलदीप सिंह, लेफ्टिनेंट डॉ. राहुल मनहर तथा उप नगर…