एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:13

पूर्वी चंपारण में 13,167 घर होंगे सौर ऊर्जा से रोशन

मोतिहारी, 14 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत बिहार सरकार की यूएलए परियोजना के प्रथम चरण में पूर्वी चंपारण जिले के 13,167 कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों पर निःशुल्क सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इससे लाभुकों को स्वच्छ एवं किफायती ऊर्जा उपलब्ध होगी तथा उनके बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आएगी। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को बताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शुभारंभ किया। लगभग 1,512 करोड़ रुपये की लागत वाली इस योजना के तहत राज्य के करीब 2.50 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं को लाभान्वित किया जाएगा। मोतिहारी…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार सौर्य उर्जा परियोजना
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
14/06/26 13:00
पिछला अपडेट
14/06/26 13:00
स्थान
India