एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, October 28, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
सुपौल में 285 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, 1.41 लाख रुपये नकद बरामद
प्रकाशित तिथि: 28/10/26 16:17
India
सुपौल, 28 अक्टूबर (वार्ता) बिहार के सुपौल जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने किशनपुर और पिपरा थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 285 ग्राम स्मैक, 1,41,170 रुपये नकद, चार मोबाइल फोन, एक पेन कार्ड, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और एक चार पहिया वाहन बरामद किया है। सुपौल पुलिस से आज जारी सूचना के अनुसार पुलिस अधीक्षक (एसपी) शरथ आर एस के निर्देश पर किशनपुर और पिपरा थानों की पुलिस ने दंडाधिकारियों के साथ अलग-अलग टीमें गठित कर इस कार्रवाई में भाग…