एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, October 6, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
बिहार में स्व-गणना को मिली तेज रफ्तार, 20 लाख से अधिक परिवार जुड़े
प्रकाशित तिथि: 24/04/26 00:00
India
पटना, 24 अप्रैल (वार्ता) भारत की जनगणना 2027 के तहत राज्य में 17 अप्रैल से शुरू हुई स्व-गणना अभियान को शुरुआती दिनों में ही अभूतपूर्व जनभागीदारी मिल रही है। आंकड़ों के अनुसार राज्य में अब तक कुल 20 लाख 19 हजार 950 परिवार स्व-गणना से जुड़ चुके हैं। इनमें से 18 लाख 98 हजार 139 परिवारों ने प्रक्रिया पूरी कर ली है, जबकि 1,21,811 परिवारों ने स्व-गणना की शुरुआत की है। इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि राज्य में स्व-गणना को लेकर लोगों में तेजी से जागरूकता और सहभागिता बढ़ रही है। विशेष रूप से वैशाली (3,55,447), मधुबनी (3,40,804) और…