एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, September 19, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
'हमारी कलेक्टर दीदी' कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को मिला करियर मार्गदर्शन
प्रकाशित तिथि: 19/09/26 16:42
India
हाजीपुर, 19 सितंबर (वार्ता) बिहार के वैशाली जिले के छात्र-छात्राओं को करियर संबंधी मार्गदर्शन देने एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को 'हमारी कलेक्टर दीदी' कार्यक्रम के अंतर्गत करियर गाइडेंस कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का संचालन वैशाली की जिला पदाधिकारी, श्रीमती वर्षा सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में वैशाली जिले के पाँच विद्यालयों उच्च माध्यमिक विद्यालय हरपुर कस्तुरी, भगवानपुर; उच्च माध्यमिक विद्यालय सिसौनी प्रबोधी, भगवानपुर; जी.ए. उच्च विद्यालय, भगवानपुर; जनता हाई स्कूल पानापुर धर्मपुर, बिदुपुर एवं शिव सागर विद्या मंदिर, रामदौली, बिदुपुर के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान जिला…