एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 23, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
वैशाली :हमारी कलेक्टर दीदी" कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं के साथ विशेष प्रेरणादायी संवाद सत्र आयोजित
प्रकाशित तिथि: 16/05/26 17:14
India
हाजीपुर, 16 मई (वार्ता) बिहार में वैशाली की जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह ने शनिवार को "हमारी कलेक्टर दीदी" कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं के साथ विशेष प्रेरणादायी संवाद सत्र आयोजित किया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न उच्च विद्यालयों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, आईटी मैनेजर सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं में सीखने, आगे बढ़ने एवं अपने भविष्य को लेकर विशेष उत्साह एवं जिज्ञासा देखने को मिली। विद्यार्थियों द्वारा करियर निर्माण, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, विषय चयन, समय प्रबंधन एवं लक्ष्य निर्धारण से…