एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, October 12, 2026

भभुआ में 7.97 ग्राम हेरोइन, 18,316 रुपये नकद और मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार

भभुआ, 12 अक्टूबर (वार्ता) बिहार के कैमूर जिले में कुदरा थाना क्षेत्र के लालापुर गांव निवासी एक युवक को पुलिस ने 7.97 ग्राम हेरोइन, 18,316 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक की पहचान प्रदीप कुमार (लगभग 24 वर्ष), पिता अरविंद पाल, निवासी लालापुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद प्रदीप से गहन पूछताछ की और चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अनुसंधान जारी है।
सं.शैलेश
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
96
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार हेरोइन बरामद
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
12/10/26 15:21
पिछला अपडेट
12/10/26 15:21
स्थान
India