एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:02

जमुई :जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में शहर में निकला फ्लैग मार्च

जमुई, 02 मार्च (वार्ता) बिहार के जमुई जिले में होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को जिला प्रशासन की ओर से शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह मार्च जिलाधिकारी नवीन और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल के नेतृत्व में आयोजित किया गया। फ्लैग मार्च की शुरुआत जमुई स्टेडियम से हुई। इसके बाद यह कचहरी चौक, थाना मोड़ और पुरानी बाजार होते हुए नीमा भछियार एवं नीमारंग क्षेत्र तक पहुँचा। इस दौरान अधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी श्री नवीन…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार होली फ्लैग मार्च
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
02/03/26 00:00
पिछला अपडेट
02/03/26 00:00
स्थान
India