एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, October 28, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
नीरज कुमार की जीत नीतीश कुमार की नीतियों और सिद्धांतों पर जनता के विश्वास की जीत : जदयू
प्रकाशित तिथि: 28/10/26 11:27
India
पटना, 28 अक्टूबर (वार्ता)बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड(जदयू) के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार की लगातार चौथी बार हुई जीत को पार्टी के प्रदेश प्रवक्ताओं ने ऐतिहासिक बताया है। श्री कुमार की इस शानदार जीत पर जदयू के प्रदेश प्रवक्ता डॉ.निहोरा प्रसाद यादव, प्रदेश प्रवक्ता एवं विधान पार्षद डॉ.भारती मेहता, प्रदेश प्रवक्ता शंभू नाथ सिन्हा, नवल शर्मा, डॉ.अनुप्रिया यादव, श्रीमती पूजा पैट्रिक एवं चंदन कुमार सिंह ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पार्टी प्रवक्ताओं ने कहा कि नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों, सिद्धांतों और विकासोन्मुखी…