एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 17:35

पाँच राज्यों का चुनाव परिणाम चुनाव आयोग की जीत: भाकपा

पटना, 04 मई (वार्ता)भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राज्य सचिव राम नरेश पाण्डेय ने पांच राज्यों के विधान सभा चुनाव परिणाम को चुनाव आयोग की जीत बताया है।
श्री पाण्डेय ने आज बयान जारी कर कहा कि चुनाव आयोग ने विधान सभा चुनाव के दौरान राजनीतिक दल की भूमिका का निर्वहन किया तथा पूर्वाग्रह से प्रेरित होकर पूरी चुनाव प्रक्रिया को एकतरफा बना दिया।
श्री पाण्डेय ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग का इतना पक्षपातपूर्ण घटिया प्रदर्शन आज से पहले नहीं हुआ था।
प्रेम
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
85
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजनीति भाकपा चुनाव आयोग
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
04/05/26 00:00
पिछला अपडेट
04/05/26 00:00
स्थान
India