एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, October 7, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में लगी प्रदर्शनी
प्रकाशित तिथि: 07/10/26 10:23
India
पटना, 07 अक्टूबर (वार्ता)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय में उनके जीवन, संघर्ष, जनसेवा और उपलब्धियों पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह दरभंगा विधायक संजय सरावगी, संगठन महामंत्री भीखूभाई दालसनिया सहित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री श्री मोदी के जीवन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पड़ावों, संघर्ष के दिनों, सामाजिक सरोकारों, जनसेवा से जुड़े कार्यों तथा सार्वजनिक…