एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 23, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
विकसित भारत के संकल्प को गति देने में कूटनीति का योगदान महत्वपूर्ण : तरनजीत सिंह संधू
प्रकाशित तिथि: 27/09/26 13:30
India
पटना, 27 सितम्बर (वार्ता) दिल्ली के उपराज्यपाल एवं पूर्व राजनयिक तरनजीत सिंह संधू ने रविवार को कहा कि बदलती वैश्विक परिस्थितियों में कूटनीति केवल देशों के बीच संबंधों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आर्थिक विकास, निवेश, प्रौद्योगिकी, शिक्षा, कौशल और रोजगार के अवसरों को बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन सकती है। श्री संधू ने आज बिहार लोक भवन, पटना में 'पटलीपुत्र प्रज्ञा प्रवाह' के तहत 'डिप्लोमेसी ऐज ए कैटलिस्ट फुएलिंग थे विजन ऑफ़ विकसित भारत' विषय पर आयोजित व्याख्यान को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में कूटनीति एक प्रभावी उत्प्रेरक की भूमिका…